DW Samachar – Header
BREAKING

कैबिनेट की बैठक में किया एलान: केंद्रीय कर्मचारियों का केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनरों को भी मिलेगा फायदा

दशहरा से पहले आज केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह 1 जुलाई से लागू होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी … Read more

IMG-20220928-WA0047
4% Dearness Allowance Hike
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दशहरा से पहले आज केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह 1 जुलाई से लागू होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा। डीए की दरों में बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठन, सरकार पर लगातार मांग कर रहे थे । कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में डीए बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। बता दे कि महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है। बता दें, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है । पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़