ओएनजीसी ने ग्रेजुएट कैंडीडेट्स के लिए 817 पदों पर निकाली वैकेंसी, 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने युवाओं के लिए 817 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट को भरने के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक होना चाहिए। कैंडिडेट्स ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसमें कैंडिडेट्स का सिलेक्शन गेट-2022 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। ONGC द्वारा 817 पदों पर भर्तियां पोस्ट लेवल E-1 के लिए हो रही हैं। ऐसे में इन पर 7th पे-कमीशन के तहत बेसिक पे 60 हजार से लेकर 1.80 लाख प्रति महीना तक होगा। इसके साथ ही डीए, एचआरए, अन्य भत्तों के साथ ही इन्क्रिमेंट, समेत हर महीने एक लाख से ज्यादा शुरुआती सैलरी होगी। ओएनजीसी की वेबसाइट ongcindia.com पर क्लिक करें।
होम पेज पर दिख रहे Career टैब पर क्लिक करें। इसके बाद दिख रहे लिंक “Online Registration for Recruitment of GTs in Geoscience & Engineering disciplines (E1 Level) through GATE-2022 22 Sep, 2022” पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क जमा कराएं। आवेदन कम्प्लीट होने के बाद सबमिट करें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












