DW Samachar – Header
BREAKING

13 Dead In Russia School Shooting: रूस के स्कूल में हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 7 स्टूडेंट्स समय 13 लोगों को मौत की नींद सुला दिया

13 Dead In Russia School Shooting
13 Dead In Russia School Shooting
13 Dead In Russia School Shooting
13 Dead In Russia School Shooting
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। सोमवार को रूस में भी हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग करके 13 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। ‌रूस के इझेवस्क शहर के एक स्कूल में बंदूकधारी की फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 घायल हैं। मारे गए लोगों में 7 स्टूडेंट्स हैं। इन सभी की उम्र 11 से कम बताई गई है। इसके अलावा दो स्कूल टीचर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स भी मारे गए हैं। इझेवस्क शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर है और यह उदमुर्तिया रीजन का हिस्सा है। इस इलाके को इंडस्ट्रियल हब के रूप में ज्यादा जाना जाता है। इस शहर की आबादी 6 लाख 40 हजार है। उदमुर्तिया के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेचलोव के मुताबिक, यह घटना स्कूल शुरू होने के ठीक बाद हुई। एक अनजान शख्स गन लेकर स्कूल में घुसा। माना जा रहा है कि वो बाउंड्री वॉल फांदकर स्कूल में पहुंचा और इसी वजह से गार्ड्स की नजरों से बच गया। इस शख्स ने घुसते ही क्लास में जा रहे बच्चों पर फायरिंग करनी शुरू की। इस दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। जब हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस हमलावर को घेर लिया तो उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। उसकी मौत हो चुकी है।अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़