DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

India vs Australia 3rd T20I: IND win thriller by six wickets

विराट-सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रौंद, 2022 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी इंडिया

India vs Australia 3rd T20I: IND win thriller by six wickets
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत लिया है। मैच में जिस तरह से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने बैटिंग की उससे विश्व कप में गेंदबाजो की खैर नज़र नहीं आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की बेहतर गेंदबाजी अटैक के सामने कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अपनी क्लास बखूबी दिखाया। 187 रनों का पीछा करते हुए एक रोमांचक मैच के बाद रिजल्ट भारत की झोली में गया। अब मिशन मेलबॉर्न से पहले एक और बेहतर टीम दक्षीण अफ्रीका से भारत 28 सितंबर को केरल के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भिड़ने वाला है।

इंडिया ने टॉस जीता और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग करने के लिए कहा। फैसला गलत साबित हुआ। युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 19 बॉल में पचासा जड़ कंगारुओं को तगड़ी शुरुआत दिलाई। पर इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के टॉपऑर्डर का कोई बैट्समैन नहीं चला जॉश इंग्लिस और टिम डेविड ने कमाल की बैटिंग की और ऑस्ट्रेलिया को 186 तक पहुंचाया।

इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने तीन अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 200 के अंदर रोके रखा। जिक्र हर्षल पटेल का भी होना चाहिए, जिनका 20वां ओवर शानदार था। हालांकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह, दोनों इस मैच को भूलना चाहेंगे। बुमराह ने चार ओवर में 50 और भुवी ने तीन ओवर में 39 रन खर्च किए। यही नहीं अगर अंत के तीन ओवर में से हर्षल के अंतिम पांच गेंद छोड़ दी जाए तो भुवनेश्वर और बुमराह के ओवर में 13 गेंदों पर 46 रन खर्च कर डाले जो भारत के लिए काफी महंगा रहा।

इंडिया के लिए केएल राहुल पहले ही ओवर में लौट गए। रोहित शर्मा भी चौथे ओवर से आगे नहीं जा सके। इसके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की पार्टनरशिप ने इंडिया को मैच में बनाए रखा। दोनों ने मिलकर बोलर्स की खूब पिटाई की। सूर्या ने 36 बॉल में 69 और विराट ने 48 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। मिशन टी-20 वर्ल्डकप से पहले भारत को मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन के खिलाफ मिली जीत काफी मनोबल बढ़ाने का काम करेगी. टीम इंडिया के लिए इस सीरीज़ में कई खुशखबरी भी मिली, जो वर्ल्डकप से पहले बहुत ज़रूरी थी।

तीन मैचों का परिणाम

पहला मैच: ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता
दूसरा मैच: भारत 6 विकेट से जीता (8-8 ओवर मैच)
तीसरा मैच: भारत 6 विकेट से जीता।

लौट आई कोहली-रोहित की फॉर्म

टीम इंडिया के लिए इस सीरीज़ से काफी कुछ हासिल हुआ है, जिसमें सबसे बड़ी बात विराट कोहली और रोहित शर्मा का फॉर्म में वापस आना है। विराट कोहली ने 3 मैच की सीरीज़ में 76 रन बनाए, इसमें आखिरी मैच में खेली गई 63 रनों की मैच जिताऊ पारी शामिल है। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 3 मैच में 74 रन बनाए, इसमें नागपुर में खेली गई ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी शामिल है। इटन्स ही नहीं इस सीरीज से रविन्द्र जडेजा का विकल्प भी टीम इंडिया को मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में भी अक्षर को मौका मिला और उन्होंने अपनी फिरकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। अक्षर के पास चार ओवर फेंकने की क्षमता है, साथ ही में वह कुछ शॉट भी खेल सकते हैं. अक्षर ने 3 मैच की इस सीरीज़ में 8 विकेट लिए।

अब एक और रिकॉर्ड भारत के नाम

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। किसी एक कैलेंडर ईयर में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अब भारत के नाम हो गया है, उसने इस साल अभी तक 21 मैच जीत लिए हैं। पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर था। टीम इंडिया ने 2022 में 28 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें 21 में जीत मिली है। साल 2021 में पाकिस्तान ने 20 जीत का रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं भारत का टी 20 में। रिकॉर्ड शानदार रहा है। 14 मैचों में टीम इंडिया ने बाद में बैटिंग किया है और भारत ने 2021 के बाद सिर्फ एक मैच हारा है।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News