
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में दूसरा मैच खेला जाना है। लेकिन इसके साथ ही हैदराबाद में होने वाले तीसरे टी20 मैच के टिकट के लिए भारी संख्या में दर्शक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुँच गए। तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला यही खेला जाएगा लेकिन 25 सितंबर को होने वाले इस मैच से पहले टिकट की बिक्री को लेकर जमकर बवाल हुआ।
Why would you expect international cricket in #Hyderabad if the situation to buy tickets is like this? This is some reckless behaviour from #HCA. Those Chaos in secunderabad tells you how bad the management is. When you know you can't control the crowd why don't sell the tickets pic.twitter.com/ZMPl8YpbjG
— Jayateja (@jayateja321) September 22, 2022
मैच का इतना क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा कि टिकट खरीदने को लेकर जिमखाना ग्राउंड के बाहर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। और यह सैलाब कब भगदड़ में तब्दील हो गया किसी को कुछ नहीं पता चल पाया। टिकट बिक्री के दौरान अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में पुलिस को क्रिकेट प्रेमियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हैदराबाद पुलिस के बारे में लोगों ने खूब खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
Feel for the Hyderabad cricket fans, they are standing in the queue from 3 am.pic.twitter.com/cZBgSQaCUa
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 22, 2022
सोशल मीडिया पर जो जो वीडियो सामने आए हैं उनके अनुसार, फैन्स जिमखाना ग्राउंड के बाहर पूरी रात लाइन में खड़े रहे ताकि उन्हें जल्द से जल्द टिकट मिल सके। कुछ ट्वीट के मुताबिक तो फैन्स करीब 12 घंटे से लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भारी भीड़ के कारण वहां जाम भी लग गया। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।लाठी चार्ज के दौरान चार लोग घायल भी हो गए हैं। पूरे मामले को लेकर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।
#INDvsAUS
— VIRAT ANNA™ (@rickywatson_23) September 22, 2022
Massive Crowd Here at #Hyderabad pic.twitter.com/DH3rmvJqJW
सुबह 10 बजे जब टिकट बिक्री शुरू हुई तो लोगों की भीड़ लगातार समय के साथ बढ़ती चली गईं। शायद क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि लोग इतनी संख्या में एक साथ आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैन्स पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध भी कर रहे हैं। साथ ही हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।
दिसम्बर 2019 के बाद अब तक कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच हैदराबाद में नहीं हो पाया है।यही कारण है कि लगभग तीन साल बाद होने इस मैच के लिए सभी उत्साहित थे। ऑफलाइन सिर्फ 3000 ही टिकट उपलब्ध था और लोगों की भीड़ लगभग 30,000 के पार थी। जबकि ऑनलाइन टिकट की बिक्री को कुछ ही मिनटों में बंद कर दिया गया था। साथ ही ऑफलाइन टिकट को लेकर कल रात तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में अचानक से टिकट बिक्री के फैसले से ही इतनी संख्या में लोग जमा हुए।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















