ग़ुलाम नबी आज़ाद ने अपनी पार्टी के नाम की कि घोषणा, कहां से आजाद होगी यह पार्टी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने आज जम्मू में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी नाम होगा – डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी
पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए गुलाम नवी आजाद ने कहा कि, “आज़ाद का अर्थ मेरे नाम से नहीं है। इसका अर्थ है कि हमारी अपनी सोच होगी और किसी से प्रभावित नहीं होगी। और ये पार्टी आज़ाद रहेगी। पार्टी आउटोक्रेटिक नहीं रहेगी और पार्टी डेमोक्रेटिक रहेगी।”
वहीं उन्होंने प्रेसवार्ता में पार्टी का झंडा भी पेश किया। इस झंडे में नीला, सफेद और पीला रंग है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महात्मा गांधी के संदेश पर चलें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












