लखीमपुर खीरी- मां के सामने बेटियों को उठा ले गए और फिर मारकर टांग दिया

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश का एक शहर जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। एक ऐसी घटना जो किसी के दिल को झकझोर कर रख देगी। लखीमपुर के निघासन में एक मां अपनी दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी अचानक से बाइक पर सवार तीन उसकी आंखों के सामने दोनों बेटियों को खींचकर ले गए। वह चीखती है चिल्लाती है और उनका पीछा करती है पर कुछ ही देर में गायब हो गए।
इस घटना के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया लेकिन फिर जब उन दोनों बेटियों को मारकर पेड़ से टांगने की खबर मिली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मां बेहोश हो रही है। रोरोकर बुरा हाल हुआ है और गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। आईजी लक्ष्मी सिंह भी देर रात घटनास्थल पर पहुंची। आईजी ने पीड़ित से बात की। वहीं लखीमपुर कांड राजनीतिक सरगमी भी तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर से दिल दहलाने वाली घटना, दो दलित नाबालिग लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार का आरोप- "हत्या करके शव को लटकाया गया है" सांसद रामजी गौतम ने की राष्ट्रपति से संज्ञान लेने की अपील। pic.twitter.com/uI3I82ZBZ8
— Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime) September 14, 2022
दो सगी बहनों के शव को पेड़ से लटका देखने की हिम्मत नहीं हो रही है। मामले को गम्भीरता को देखकर अब प्रशासन भी अलर्ट मोड में है जबकि बेटियो की मां का कहना है कि अगर वह अपहरणकर्ता को देखेगी तो पहचान लेगी। वह इन युवकों को पड़ोसी गांव का बता रही है। उधर, देर शाम महिला ने गांव के ही एक युवक का नाम लेकर कहा कि उसने उसकी बेटियों को मरवाया है। हालांकि देर शाम तक महिला की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
निघासन कोतवाली क्षेत्र के तमोलिनपुरवा गांव में दो दलित लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। इन किशोरियों के घर गांव के एक बाहरी छोर पर हैं। उसके घर के आसपास गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












