DW Samachar – Header
BREAKING

कांग्रेस के जवाब में असम के मुख्यमंत्री ने नेहरू की हाफ पैंट पहने तस्वीर शेयर कर लिखा-क्या इसे भी जलाएंगे

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 12 सितंबर को कांग्रेस ने आरएसएस की जलती हुई निक्कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। कांग्रेस के एक ट्वीट से सियासी गलियारों में घमासान मचा है। यह ट्वीट आरएसएस को लेकर किया गया है। जिसमें एक खाकी शॉर्ट्स को जलाते हुए दिखाया गया है। उसके नीचे 145 Days more … Read more

Politics-over-RSS-khaki-shorts-after-karnataka-bjp-burns-it-in-protest
BJP and Congress leaders continues to spar over RSS Khaki Shorts
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 12 सितंबर को कांग्रेस ने आरएसएस की जलती हुई निक्कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। कांग्रेस के एक ट्वीट से सियासी गलियारों में घमासान मचा है। यह ट्वीट आरएसएस को लेकर किया गया है। जिसमें एक खाकी शॉर्ट्स को जलाते हुए दिखाया गया है। उसके नीचे 145 Days more to go लिखा गया है। इस ट्वीट के बाद आरएसएस और भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत तमाम नेताओं ने कांग्रेस के इस ट्वीट पर कड़ा प्रहार किया था। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नेहरू निक्कर (हाफ पेंट) पहने नजर आ रहे हैं।

Assam CM Himanta Biswa Sarma Tweet over Pt Nehru Shorts

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- क्या आप इसे भी जलाएंगे? इसके साथ उन्होंने #भारत तोड़ो यात्री (#BharatTodoYatri) हैशटैग भी लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में नेहरू RSS के खाकी शॉर्ट्स में नहीं हैं, बल्कि यह कांग्रेस के सेवा दल की यूनिफॉर्म है। कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को हुई थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौर में इस संस्था की यूनिफॉर्म में हाफ पैंट शामिल था। बाद में यूनिफॉर्म को बदलकर सफेद शर्ट, सफेद पैंट और सफेद कैप किया गया। 2018 में सेवा दल की यूनिफॉर्म बदलकर सफेद टीशर्ट, ब्लू जींस और सफेद कैप की गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़