जम्मू कश्मीर के डीजीपी लोहिया की हत्या के बाद पुलिस ने जारी किए आरोपी नौकर की तस्वीर, जम्मू-राजोरी में इंटरनेट सेवा बंद

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की सोमवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने डीजीपी का कांच की बोतल से गला रेता। साथ ही पेट और बाजू पर कई वार किए। हत्यारे ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की कोशिश भी की। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि डीजीपी लोहिया का नौकर यासिर अहमद इस वारदात का मुख्यारोपी है। वह रामबन का रहना वाला है और करीब 6 महीने से डीजीपी लोहिया के घर में काम कर रहा था।
वहीं दूसरी ओर आज नवरात्रि के अवसर पर माता वैष्णो के विवाद केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान वह आज राजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के इस दौरे को देखते हुए जम्मू और राजोरी के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवा को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।
टीआरएफ ने ली डीजीपी के हत्या की जिम्मेदारी
इस घटना के बाद टीआरएफ ने बयान जारी करके कहा है कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डीजी पुलिस जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी। आतंकी संगठन का कहना है कि हाई प्रोफाइल ऑपरेशन की यह शुरुआत है। साथ ही चेतावनी दी है कि हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं।
कब और कहां हुई हत्या:
मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी लोहिया दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में सोमवार रात दोस्त राजीव खजूरिया के घर पत्नी के साथ गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घरेलू नौकर यासिर को मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद डीजीपी की चीख सुनकर दोस्त तथा उसके परिवार वाले नीचे आए। पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर वे कमरे में दाखिल हुए तो डीजीपी को रक्तरंजित हालत में पड़े पाया। उनके गला रेतने समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट पर भी चोट के निशान मिले। सिर भी जला हुआ था।
और उनके शरीर का एक हिस्सा जला हुआ भी मिला है।
पुलिस ने मौके पर केरोसीन की बोतल भी बरामद की है। डीजीपी के दोस्त राजीव खजूरिया का भाई राजू खजूरिया पुलिस में एसपीओ है, जो फिलहाल राजीव का पीएसओ भी है। सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। वहीं, बताते हैं कि कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया तब तक यासिर पीछे के दरवाजे के रास्ते भाग निकला था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












