DW Samachar – Header
BREAKING

Bomb scare on Moscow-Delhi flight, probe under way

मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, लैंडिग के बाद जांच जारी
bomb scare on moscow-delhi flight, probe under way__782174602273205084.

मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, लैंडिग के बाद जांच जारी

Bomb scare on Moscow-Delhi flight, probe under way
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में आज अहले सुबह ही बम होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। विमान में 14 क्रू सदस्य और 386 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद आनन-फानन में सभी को उतार लिया गया। अधिकारियों को अब तक विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया साइट पर गुरुवार देर रात 11 बजे रूस से आ रहे विमान में बम की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फ्लाइट में बम होने की जानकारी सीआईएसएफ को ईमेल के जरिए मिली।

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते ही डीजीसीए को ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। तब भारत की तरफ से एहतियात बरतते हुए ईरान की महान एयर की इस फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने की पेशकश की गई थी। वायुसेना ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सुखोई लड़ाकू विमान भी भेजे थे। हालांकि, बाद में इस फ्लाइट में बम की सूचना झूठी साबित हुई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़