DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Municipal Election 2022: बिहार में नगर पालिका चुनाव की तारीखों का किया एलान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Municipal Election 2022
Bihar Municipal Election 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों को एकजुट करने चलाई जा रही मुहिम के बीच आज राज्य में एक और चुनावी महासंग्राम का एलान हो गया है। इसी के साथ राज्य में सियासी हलचल शुरू हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना में निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो चरण में नगर पालिका का चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी। निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि कुछ जगहों पर तीसरे चरण में भी मतदान होगा लेकिन अभी उसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। प्रथम चरण में कहीं नगर निगम का चुनाव नहीं होगा। प्रथम चरण में 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में मतदान होगा। नामांकन करने की तारीख 10 से 19 सितंबर तक है। वहीं समीक्षा की तिथि 20 से 21 सितंबर तक है। नाम वापसी का अंतिम तिथि 22 से 24 सितंबर तक है। चुनाव चिह्न लेने की तिथि 25 सितंबर है। इसके लिए समय सुबह सात बजे से शाम पांच तक रखा गया है। बता दें कि बिहार के कुल 224 नगर पालिका में चुनाव होना है। इसमें नगर निगम 17, नगर परिषद 70, नगर पंचायत 137 है जहां चुनाव होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News