
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है।
सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का एलान किया है। इस बात की घोषणा सीएम मान ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो जारी करते हुए दी है।
ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਲਈ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਐਲਾਨ…Live https://t.co/1JZiesXM5A
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2022
वीडियो में सीएम मान ने कहा कि एक अक्तूबर 2022 से सातवां वेतन आयोग लागू होगा। सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है। सीएम ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












