DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Harayana: Rock slips from the mountain due to mining, 2 dead

हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा, पहाड़ से चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत, कई मजदूर समेत कई गाड़ियां दबीं

Harayana: Rock slips from the mountain due to mining, 2 dead
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हरियाणा के नूंह जिले की सीमा पर एक बड़ा हादसा हुआ है।
जिले के बिजसना गांव में गुरुवार देर रात खनन के दौरान पहाड़ से चट्टान खिसक गई जिसके नीचे करीब 7 लोग दब गए। इसके अलावा यहाँ 10 से ज्यादा वाहनों के दबे होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 लोगों की हो गई है। हालांकि हादसे में मरने वालों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस दौरान मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए देर रात मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे लोगों में ज्यादातर हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। ये सभी खनन कार्य में लगे हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक हुए विस्फोट के बाद मिली सूचना से यह हादसा हुआ।

ब्लास्ट कर निकाले जा रहे थे पत्थर

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार ने नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका अनुमंडल से सटे राजस्थान के बिजासना में पट्टाधारकों के खनन के लिए आवंटन किया है। देर रात उनमें ब्लास्ट कर पत्थर निकाले जा रहे थे। तभी अचानक पहाड़ की एक बड़ी चट्टान खनन कार्य कर रहे लोगों पर गिर पड़ी।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त 5 डंपर, 3 पॉपलिंग व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आगे के लिए राहत और बचाव का काम जारी है। फिल्हाल मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News