DW Samachar – Header
BREAKING

हो जाये सतर्क, देश में सामने आया ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट

देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है।वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये … Read more

Omicron variant updates
COVID19: Delhi reports 2nd Omicron case
New Omicron Variant found in India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है।
वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये भारत के कई राज्यों तक पहुंचा है।

इनमें प. बंगाल, ओड़िशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत में अब तक 59 जीनोम सीक्वेंसिंग में एक्सबीबी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं रोगियों की संख्या के आधार पर देखें तो करीब 82 कोरोना मरीजों में यह उप वैरिएंट मिला है।

ऐसे बनता है नया वैरिएंट
नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि जब किसी एक मरीज के शरीर में दो उप वैरिएंट का मिलाप होता है तो उनसे एक और नया वैरिएंट बनता है और वह उस मरीज के जरिए समाज के दूसरे लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। हालांकि, यह प्रक्रिया काफी दुर्लभ होती है लेकिन इससे इन्कार भी नहीं किया जा सकता है।

सिंगापुर में फिर से आया उछाल
भारतीय वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते कुछ सप्ताह में सिंगापुर में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल है। यहां संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे ओमिक्रॉन के नए उप वैरिएंट एक्सबीबी का असर बताया जा रहा है जो टीकाकरण के बाद भी लोगों को संक्रमित कर सकता है और एंटीबॉडी का स्तर भी कम कर सकता है।

बता दें कि देश में कोरोना के 2,678 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले 26,583 पर पहुंच गए है। इसके अलावा, अब तक 5,28,857 लोगों की मौत हुई है। भारत में दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़