DW Samachar – Header
BREAKING

Uttar Pradesh 7 IPS Transfer: योगी सरकार ने 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, लखनऊ-कानपुर के पुलिस कमिश्नर भी हटाए

Uttar Pradesh 7 IPS Transfer
yogi-government
Uttar Pradesh 7 IPS Transfer
Uttar Pradesh 7 IPS Transfer
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर का दौर जारी है। सोमवार को एक बार फिर से योगी सरकार ने 7 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि सख्त एक्शन लेते हुए योगी सरकार ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को हटा दिया है। वहीं, अब लखनऊ का चार्ज एसबी शिरोडकर जबकि कानपुर की कमान बीपी जोगदंड को सौंपी गई है। बता दें कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर रहे डीके ठाकुर और कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे विजय कुमार मीणा को एडीजी मुख्यालय बनाते हुए वेटिंग में डाल दिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, डीजी होमगार्ड्स रहे विजय कुमार को डीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। जबकि डीजी सीबीसीआईडी रहे गोपाल लाल मीणा को डीजी कोऑपरेटिव सेल का चार्ज सौंपा गया है।इसके अलावा डीजी लॉजिस्टक रहे विजय कुमार मौर्य को डीजी होमगार्ड्स के साथ ही डीजी लॉजिस्टक की जिम्मेदारी दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़