DW Samachar – Header
BREAKING

”मुख्यमंत्री वीक पेपर लीक, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली योगी सरकार इस्तीफा दें”

नई दिल्ली, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस वक़्त विपक्ष के कटघरे में हैं। कारण राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा के पेपर का लीक होना। हालांकि मामले में यूपी STF ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है,लेकिन बावजूद उसके अखिलेश यादव की अगुवाई वाला विपक्ष सवाल पूछ रहा है और पूछना भी चाहिए। … Read more

‘Lord-Krishna-must-be-cursing-CM-Yogi-Adityanath-responds-to-Akhilesh-Yadav
UP Lekhpal exam: Akhilesh alleges paper ‘leak’
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस वक़्त विपक्ष के कटघरे में हैं। कारण राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा के पेपर का लीक होना। हालांकि मामले में यूपी STF ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है,लेकिन बावजूद उसके अखिलेश यादव की अगुवाई वाला विपक्ष सवाल पूछ रहा है और पूछना भी चाहिए। एसटीएफ ने अलग-अलग पेपर सॉल्वर गैंग के इन लोगों पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर बैठाने और ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने के आरोप में जिन 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें पेपर साल्वर, गैंग लीडरों और अभ्यर्थी शामिल हैं।

आपको बता दें कि 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 501 केंद्रों पर राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 2 लाख अभ्यर्थी बैठे थे। लेकिन अचानक से बातें उठी कि पेपर लीक हो गया है और फिर इस बात की पुष्टि भी हो गई। इस मामले में यूपी एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि उनकी टीम को पहले ही पेपर लीक होने सूचना मिली थी। उन्होंने बताया,

Digital Women Trust

“इसमें STF को पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि कुछ गैंग्स साल्वरों का इस्तेमाल कर परीक्षा में गड़बड़ करने की कोशिश की जा रही है, और कुछ गैंग ब्लूटूथ के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराने की कोशिश करेंगे। इसमें एक गैंग नरेंद्र पटेल का नाम एडीजी ने मेंशन भी किया है। विजयकांत पटेल नाम के एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई है। ये पुराने पेपर सॉल्वर के एन पटेल से जुड़ा हुआ था। ये एक गाड़ी में कुछ लोगों को बैठकर पेपर सॉल्व करा रहा था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के पटेल सॉल्वर गैंग ने 10 लाख रुपए में पेपर पास करने का जाल फैलाया था। इस मामले में यूपी एसटीएएफ ने छापा मारकर प्रयागराज, बरेली, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गोंडा और वाराणसी से 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज के संदीप पटेल के पास से 15 ब्लूटूथ डिवाइस, 6 सिम कार्ड, 6 ईयर बड सेल, 6 ईयर बड डिवाइस कार्ड और 10 मोबाइल बरामद हुए हैं।

अब इतना सब कुछ होने के बाद विपक्ष कहाँ चुप बैठने वाला। अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा भी मांग लिया। सपा का आरोप है कि प्रदेश में योगी सरकार एक परीक्षा भी ठीक से आयोजित नहीं करवा पा रही है।

“मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक। प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम. सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM।”

सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा,

इसके साथ ही सपा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही है। सरकार को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़