DW Samachar – Header
BREAKING

Watch: पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया विरोध, पुलिस ने संभाली स्थित

BJP President JP Nadda had to face loud protest on Saturday from students of Patna University
BJP President JP Nadda had to face loud protest on Saturday from students of Patna University
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए जेपी नड्डा बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हुए हैं। शनिवार को जेपी नड्डा ने पटना में जनसंपर्क भी किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना कॉलेज कैंपस में विरोध का सामना करना पड़ा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर लेफ्ट छात्र संगठनों और एनएसयूआई ने उनका विरोध किया। हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

BJP President JP Nadda had to face loud protest on Saturday from students of Patna University

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हुए हैं। इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे रविवार को पटना आएंगे। बता दें कि जेपी नड्डा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनके सम्मान के लिए यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान लेफ्ट छात्र संगठनों और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र मांग कर रहे थे कि पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी घोषित किया जाए। छात्रों के हंगामे के दौरान स्थित को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़