DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 28 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – गुरुवार

मेष: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक से नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जल्दबाजी में फैसला ना लें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी मेहनत का फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग आर्थिक सौदे करते वक्त सावधानी बरतें । कामकाज के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेंगी। छात्र पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करेंगे।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को भी व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क: आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से तनाव हो सकता है जिसकी वजह से आपका क्रोध बढ़ सकता है वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगे। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं परिस्थितियां आपके विरोध में जा सकती है।

सिंह: आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। पूर्व में अटके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी प्रमोशन या इन्क्रीमेंट हो सकता है सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पुराने कष्टों से मुक्ति मिलेंगी। विरोधी परास्त होंगे विवादों से दूरी बनाकर रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों से मान सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र लगातार प्रगति होंगी धन लाभ होगा।

तुला: आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूर्ण होंगे वरीष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है। मित्र मंडली के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी चुनौती के समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी किंतु व्यय की अधिकता भी रहेंगी। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सफल रहेगा किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा।

धनु: आजका दिन आपको किस्मत का पूरा पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ उम्मीद से बढ़कर होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक योजना फलीभूत होंगी। जहाँ पर वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। भूमि भवन पर निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट, लॉटरी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी।

मकर: आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे l कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी सकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होंगी।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कार्यक्षेत्र में सभी काम समय से पूर्ण होंगे। बेरोज़गारों को मल्टीनेशनल कंपनी में कोई अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट में योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।

मीन: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे कुछ आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। बिज़नेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवारजनों के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़