
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 25 जुलाई। भारत ने वेस्टइंडीज को एक हारे हुए मैच में हराकर मैच के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मैच के हीरो रहे अक्षर पटेल जिन्होंने गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से कैरिबियाई गेंदबाजों की खोज खबर लेनी शुरू की। मात्र 35 गेंदों से पांच छक्के और 3 चौकों की मदद से 64 रनों की नॉट आउट पारी खेलकर वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खासकर शे हॉप की उम्मीदें जरूर टूट गई जिन्होंने अपने 100वें वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा लेकिन मैच की जीत वाली उम्मीद रह गई। 100वें वनडे में शतक जमाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले गॉर्डन ग्रीनीज, क्रिस केन्यर्स, मोहम्मद यूसुफ, कुमार संगकारा, क्रिस गेल, मार्कस ट्रेस्कोथिक, रामनरेश सरवन, डेविड वार्नर और शिखर धवन ने यह कारनामा किया था।
वेस्टइंडीज ने पूरे 50 ओवर बैटिंग की



सीरीज शुरू होने से पहले सब वेस्टइंडीज को लेकर यही बातें कर रहे थे कि वे 50 ओवर पूरे खेल पाएंगे या नहीं। ऐसा लोगों का कहना सही भी था क्योंकि वर्ल्ड कप 2019से लेकर अब तक वेस्टइंडीज ने 59 मैच खेले जिसमें सिर्फ 5 बार ही वे 50 ओवर तक पूरी बैटिंग कर पाए। लेकिन इस पर निकोलस पूरन की अगुवाई में नई वेस्टइंडीज की टीम ने पूरी तरह से लोगों की उम्मीदों के विपरीत खेलते हुए नासिक 50 ओवर तक बैटिंग की बल्कि 300 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिया। शे हॉप ने 135 गेंदों में 115 रन की शानदार पारी खेली और उनका बखूबी साथ दिया कप्तान ने जिन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली। मेयर्स ने 39 और ब्रुक्स ने भी 35 रनों की उपयोगी पारी खेली।
भारत का टॉप ऑर्डर फिर से रहा फेल




वेस्टइंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारत की सलामी जोड़ी जूझती नजर आई। पावरप्ले में सिर्फ 42 रन ही जोड़ पाई। शिखर धवन को एक-एक रन के लिए मेहनत करते दिखे इसलिए 31 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाकर वे पवेलियन लौट गए। इसके बाद एक खराब शॉट खेल शुभमन गिल भी 43 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार पहले मैच की तरह इस बार भी बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और गेंद स्टंप ले उड़ी। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और दोनों ने अर्धशतक जड़े। 99 रनों की साझेदारी कर अय्यर 63 रन पर पगबाधा आउट हो गए। संजू ने 54 और दीपक हुड्डा ने 33 रन बनाए। इसके बाद बाकी काम अक्षर पटेल ने कर दिया।
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2007 से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। भारत ने लगातार 12वीं बार वेस्टइंडीज को ODI सीरीज में मात दी है और ये एक अब वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है, क्योंकि इतनी वनडे सीरीज एक देश के खिलाफ किसी भी टीम ने नहीं जीती है। इस मामले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है, जिसका रिकॉर्ड 11 सीरीज जीतने का है।
एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा ODI सीरीज जीतना
12 सीरीज भारत बनाम वेस्टइंडीज (2007-2022)*
11 सीरीज पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (1996-2021)
10 सीरीज पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (1999-2022)
9 सीरीज साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (1995-2018)
9 सीरीज भारत बनाम श्रीलंका (2007-2021)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












