देहरादून में आसमान पर आज दिखाई दिया अद्भुत नजारा, लोगों ने अपने कैमरे में किया कैद

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दोपहर आसमान में एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसे लोग देखते ही रह गए। यही नहीं कई लोगों ने आसमान में इस दृश्य को अपने-अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। उसके बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरे को देखा और इसे अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वैज्ञानिक भाषा में इस घटना को सन हेलो कहा जाता है । रविवार सुबह 11 बजे के करीब आसमान में चमकते सूरज पर जिसकी नजर पड़ी, वह देखता रह गया। इंद्रधनुषी घेरे में कैद सूरज को देखकर लोग हैरान थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












