DW Samachar – Header
BREAKING

बिना पैकिंग और लेबल के आटा, दाल और चावल बेचने पर नहीं देनी होगी जीएसटी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर दी जानकारी

बीते दिनों हाथ मांग रही हो समेत कई चीजों पर बढ़ाए गए जीएसटी के बाद आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ जरूरी अनाजों की सूची ट्वीट कर उनसे से जीएसटी हटाने की जानकारी दी है।वित्तमंत्री ने लिस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा है कि इन खाद्य पदार्थों को खुले में बेचने पर उन पर किसी … Read more

Wheat, Oats, Rice, Curd, Lassi Will Not Attract GST Anymore When Sold Unpacked

Wheat, Oats, Rice, Curd, Lassi Will Not Attract GST Anymore When Sold Unpacked
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बीते दिनों हाथ मांग रही हो समेत कई चीजों पर बढ़ाए गए जीएसटी के बाद आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ जरूरी अनाजों की सूची ट्वीट कर उनसे से जीएसटी हटाने की जानकारी दी है।
वित्तमंत्री ने लिस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा है कि इन खाद्य पदार्थों को खुले में बेचने पर उन पर किसी भी तरह का जीएसटी चार्ज नहीं लगेगा। वित्तमंत्री ने जो लिस्ट ट्वीट की है उनमें दाल, गेहूं, राई, ओट्स, मकई, चावल, आटा, सूजी, बेसन, मूढ़ी और लस्सी जैसी चीजें शामिल है।

बता दें कि वित्तमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि बीते दिनों हुई जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक में दालों, अनाजों और आटा पर विशेष परिस्थितियों में जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया था। पर, इस संबंध में तरह-तरह की भ्रांतियां फैल रही थी, इसे दूर करने के लिए ही इस लिस्ट को शेयर किया जा रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने एक के बाद एक लब 14 ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि इन चीजों पर किसी भी तरह का जीएसटी नहीं लगेगा अगर ये बिना पैकिंग या लेबल के बेचे जा रहे हों। अगर इन चीजों को लेबल के साथ बेचा जाता है तो इन पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी चार्ज किया जाएगा।

Digital Women Trust

इसके साथ ही वित्तमंत्री ने यह भी कहा है कि इन खाद्य पदार्थों पर से जीएसटी हटाने का फैसला किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि पूरे जीएसटी काउंसिल ने एक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। जेपी के काउंसलिंग प्रक्रिया में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल के सदस्य शामिल थे और इस जीओएम की अध्यक्षता कर्नाटक के मुख्यमंत्री कर रहे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़