DW Samachar – Header
BREAKING

राष्ट्रपति चुनाव में दो केंद्रीय मंत्री पीपीई किट पहन वोट डालने पहुंचे, राज्यों से बैलट बॉक्स भेजे जा रहे दिल्ली

सोमवार को देश में राष्ट्रपति के लिए चुनाव समाप्त हो गए। दिल्ली से लेकर पूरे देश भर में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने को लेकर गहमागहमी बनी रही। राष्ट्रपति चुनाव भी क्रॉस वोटिंग से नहीं बच पाया। केंद्र सरकार के दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने से पीपीई किट पहुंचकर वोट डालने पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री … Read more

IMG-20220719-WA0043
In PPE Kits, Nirmala Sitharaman, Power Minister Vote For New President
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सोमवार को देश में राष्ट्रपति के लिए चुनाव समाप्त हो गए। दिल्ली से लेकर पूरे देश भर में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने को लेकर गहमागहमी बनी रही। राष्ट्रपति चुनाव भी क्रॉस वोटिंग से नहीं बच पाया। केंद्र सरकार के दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने से पीपीई किट पहुंचकर वोट डालने पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पीपीई किट पहनकर वोट डाला। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 10 राज्यों में 100% वोटिंग हुई। ओवरऑल यह आंकड़ा 99% है। ओडिशा में कांग्रेस और गुजरात में एनसीपी के एक विधायक ने पार्टी लाइन से अलग एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। शिवपाल यादव और एक सपा विधायक ने भी मुर्मू को वोट दिया। बंगाल में क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा विधायकों को होटल में रखा गया। चुनाव का रिजल्ट 21 जुलाई को आएगा। राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बैलट बॉक्स प्लेन और सड़कों से दिल्ली भेजे जा रहे हैं। सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैलेट बॉक्स के लिए ‘मि. बैलेट बॉक्स’ के नाम से एक सीट रिजर्व की गई। बगल की सीट बॉक्स की निगरानी में लगाए अधिकारी के नाम से रिजर्व रही। अलग-अलग राज्यों से भेजे गए हर बैलेट बॉक्स के लिए प्लेन में एक सीट रिजर्व की गई है। इतना ही नहीं, जब यह बैलेट बॉक्स वोटिंग के लिए राज्यों में भेजे गए थे, तब भी इनके लिए फ्लाइट में सीट रिजर्व की गई थी। प्लेन में रखने से पहले और उतारने के बाद बैलेट बॉक्स की चेकिंग की गई। पूरे प्रॉसेस की वीडियोग्राफी भी की गई। बॉक्स की सील को ठीक से चेक कर लेने के बाद इन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़