
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश में नूपुर शर्मा के बयान से संबंधित मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उदयपुर और महाराष्ट्र के बाद अब एक बार फिर से नुपुर शर्मा मामले को लेकर बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की वैसी ही घटना सामने आई है। यहाँ नुपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने को लेकर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसे नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है।
यह घटना बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर की 15 जुलाई की बताई जा रही है। जहां इस हमले में अंकित झा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने इस मामले से संबंधित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है।
इस हमले के पांच आरोपी बनाए गए हैं। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं।
बिहार के सीतामढ़ी में नूपुर शर्मा का समर्थक बताने पर युवक को मारा चाकू, राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में #NupurSharma के समर्थक पर हमला.#NupurSharma #Sitamarhi #ankitjha@officecmbihar @dist_sitamarhi @bihar_police #Sitamadhi pic.twitter.com/WXMjEFeaHp
— DW Samachar (@dwsamachar) July 19, 2022
दरअसल में सीतामढ़ी की घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खून से लथपथ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पान की दुकान पर खड़ा था और नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां सिगरेट पी रहे एक अन्य युवक से उसकी इसे लेकर कहा-सुनी हो गई। बाद में उक्त युवक अपने साथियों को लेकर आया और अंकित पर हमला कर दिया। भरे बाजार में दौड़ा-दौड़कर अंकित को छह बार चाकू घोंपा गया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीतामढ़ी के अंकित झा ने आरोप लगाया की नूपुर का वीडियो देखने पर उसे चाकू से मारा। पुलिस पर मामला दबाने का आरोप, पुलिस ने शिकायत तब दर्ज की जब शिकायत से नूपुर का नाम हटाया गया।#Bihar #NupurSharma #Sitamarhi #ankitjha @officecmbihar @dist_sitamarhi @bihar_police #Sitamadhi pic.twitter.com/szztzrGkTK
— DW Samachar (@dwsamachar) July 19, 2022
वहीं अंकित झा पर हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहली शिकायत में हमले को लेकर नुपुर शर्मा मामले का जिक्र था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे बदलने को कहा। दूसरी शिकायत से नुपुर शर्मा का नाम हटाने पर एफआईआर दर्ज की गई। अंकित के परिवार का आरोप है कि नुपुर शर्मा का वीडियो देखने पर दूसरे धर्म के युवकों ने उस पर हमला किया।
उधर दूसरी ओर नानपुर थाने के एचएचओ का कहना है कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है। मुख्य आरोपी की तलाश है। घायल के पिता मनोज झा, निवासी नानपुर गांव की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोपियों के नाम बताए हैं, उनकी धरपकड़ की जा रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















