
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रही सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती हुई एक कार जिसमें 10वीं में पढ़ने वाली एक 16 साल की नाबालिग और तीन दोस्त जो पूरी तरह से शराब पीकर धूत पड़े। 6 जुलाई की रात नाबालिग की अस्मिता लूटती रही और तीनों मनचलों ने इसे अंजाम देकर लड़की को वंसत विहार एरिया में छोड़ दिया। इसका जब खुलासा 15 जुलाई को हुआ तो चारों तरफ अफरातफरी मचना शुरु हो गया।
पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता वसंत विहार इलाके की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक स्कूल में 10वीं की स्टूडेंट है। पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई को वो अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी। रात में लौटते समय वसंत गांव मार्किट के पास 2 लड़के मिले जो उसे घूमने के बहाने साथ ले गए। इसके बाद उन दोनों ने अपने एक तीसरे दोस्त को बुलाया जो वैगनआर कार लेकर आया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी और वारदात को अंजाम दिया।
छात्रा का आरोप है कि शराब पिलाने के बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। वे कार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। दिल्ली से गाजियाबाद तक ले गए और गैंगरेप करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। गाजियाबाद से दोबारा वे दिल्ली पहुंचे और यहां पीड़िता को कार से उतारकर फरार हो गए। बच्ची ने थाने में पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। वसंत विहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/354/342/376D/377/506/363 और 6/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को लगभग 4 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी कि एक पीड़िता अपनी 16 साल की बेटी को लेकर आई है। जिसके साथ 3 लड़कों ने छेड़छाड़ की। फोन करने वाले ने बताया कि 6 जुलाई को रात करीब 8:30 बजे उसकी बेटी जो 16 साल की है, वो एक जानकार सहित 3 लोगों के साथ वैगनआर वाहन से गई थी। दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़क पर कार को घुमाते हुए बच्ची के जिस्म को नोचते रहे। उसके साथ अननैचुरल सेक्स भी किया और घिनौनी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। गिरफ्तार होने के बाद अब तीनों आरोपी फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे हैं।
दिल्ली में चलती कार में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को शराब पिलाकर कार में वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़क पर कार को घुमाते हुए बच्ची के जिस्म को नोचते रहे। उसके साथ अननैचुरल सेक्स भी किया और घिनौनी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












