DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 15 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित पोजीशन प्राप्त होगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी मन प्रसन्न रहेगा। बेरोज़गारों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का अवसर प्राप्त होगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ: आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है उम्मीद से बढ़कर धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई काम उलझ सकता है वाणी पर संयम रखें बेवजह बहस में न पड़े। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक की सामान खरीददारी कर सकते हैं। छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होगे।

कर्क: आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सही जानकारी के अभाव में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। नौकरी व्यापार में चल रही परेशानी कुछ कम होगी काम करने के तरीकों में फेरबदल कर नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। संगीत, रंगमंच, कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बात चीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या: आज का दिन मिलाजुला रह सकता है।दिन की शुरुआत से ही आर्थिक परेशानियों के चलते मानसिक तनाव रह सकता है।किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आय से जुडी समस्याएँ समाप्त होगी आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी समय पर काम पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रहेगा शत्रु पक्ष हावी हो सकता है जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

तुला: आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा।। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें बोलने से पहले सोच समझ लें अपने कार्यालय में झगड़ा करने से बचें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला रह सकता है प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ भावनात्मक मजबूती महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पूर्व में अटकी आर्थिक योजनाओं पर विचार करके ही पूंजी निवेश करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें।

मकर: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी किसी भी प्रकार का नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है लाभ के नए अवसर प्राप्त होगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है नेम,फेम से बढ़ सकता है।

कुंभ: आज भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। कामकाज करने के तरीकों में फेरबदल कर के आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।भूमि, भवन,वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

मीन: आज आप प्रसन्न रहेंगे, सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध आपकी कड़ी मेहनत के दम पर समाप्त होगे। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होगे। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़