DW Samachar – Header
BREAKING

बूस्टर डोज के लिए केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए दी राहत, अब नहीं देना होगा चार्ज

कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ‌केंद्र सरकार ने आज बूस्टर डोज के लिए बड़ी राहत दी है। देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जाएगी। बुधवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सभी सरकारी अस्पतालों … Read more

Centre announces free Covid booster doses for all adults for next 75 days
Centre announces free Covid booster doses for all adults for next 75 days
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ‌केंद्र सरकार ने आज बूस्टर डोज के लिए बड़ी राहत दी है। देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जाएगी। बुधवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सभी सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगवाया जा सकेगा। हालांकि फ्री डोज अगले 75 दिन के लिए ही उपलब्ध होगा। अभी देश में कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मुफ्त है, जबकि बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होता है। इससे पहले हाल ही में सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के समय अंतराल को भी कम कर दिया था। इसके बाद से दूसरा डोज लगाने के 6 महीने बाद ही लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे, जो पहले वक्त 9 महीने का हुआ करता था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 18 साल से ऊपर सभी लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़