DW Samachar – Header
BREAKING

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, एनडीए के साथ भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

भाजपा एनडीए गठबंधन दलों की ओर से आज राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू नामांकन करने जा रही हैं। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन से ठीक एक दिन पहले दो बाहरी दलों बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन देने का एलान कर दिया है। जिसके बाद विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का खेल बिगड़ गया है। बीजू … Read more

IMG-20220624-WA0015
Presidential elections 2022 NDA candidate Draupadi Murmur to file nomination today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा एनडीए गठबंधन दलों की ओर से आज राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू नामांकन करने जा रही हैं। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन से ठीक एक दिन पहले दो बाहरी दलों बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन देने का एलान कर दिया है। जिसके बाद विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का खेल बिगड़ गया है। बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बाद भाजपा जोश में है। द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। बीजेपी ने इस मौके को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की है। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और मुर्मू के पहले प्रस्तावक भी होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और राज्यों के दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। भले ही इस चुनाव के लिए विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया हो, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय नजर आ रहा है। यही वजह है कि बीजेपी और पूरा एनडीए मुर्मू की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिख रहा है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो मुर्मू की जीत की संभावना प्रबल है। यदि वह जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़