उत्तराखंड के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल घर पर गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को मुंबई स्थित अपने घर पर गिरकर घायल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उसकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की ओर से पूरी तरीके से आराम की सलाह दी गई है और दाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। बता दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। जुबिन नौटियाल युवाओं के पसंदीदा सिंगर हैं। उनका हर गाया हुआ गाना काफी हिट होता है। उनके हिट गानों की सूची काफी लंबी है। इसमें रात लंबिया, लूट गए, हमनवा मेरे, तु ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल है। अपनी आवाज के साथ साथ अपने लुक को लेकर भी जुबिन नौटियाल काफी मशहूर है। जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं। उनकी मां, नीना नौटियाल, एक व्यवसायी महिला हैं। साल 2022 में जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल उत्तराखंड कि चकराता विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने उन्हें हरा दिया था। अपनी मधुर आवाज के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है। जुबिन नौटियाल के घायल होने का समाचार जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिला उन्होंने अपने पसंदीदा गायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












