
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी फिल्म जिसको लेकर क्रिटिक्स ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खूब बहस हुई। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर इस फ़िल्म को लेकर काफी छींटाकशी भी की। कभी जिसर टैक्स फ्री होने की बात कही गई तो कभी इसको राजनीतिक रूप देकर कश्मीरी पंडितों का सच बताने वाली फिल्म भी बताया गया। इस फ़िल्म की चर्चा के साथ ही फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी खूब सुर्खियों में रहें। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के जवाब भी दिए और उनके साथ बहस भी हुई लेकिन अब एक बार फिर से विवेक चर्चा में हैं।
वैसे तो विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खुलकर बॉलीवुड के एक वर्ग पर निशाना भी साधते रहते हैं। इस बार निर्देशक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के एक बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। शरद पवार ने कहा कि मुस्लिमों का बॉलीवुड में सबसे ज्यादा योगदान रहा है। उनके इसी बयान को विवेक अग्निहोत्री ने शर्मनाक बताया। अपनी नाराजगी उन्होंने ट्वीटर पर जताते हुए ट्वीट किया कि भगवान शरद पवार को जन्नत दे क्योंकि उन्होंने अपनी इस जिंदगी में ही अपने जहन्नुम के साल बिता लिए हैं। विवेक लिखते हैं, ‘हाहाहा, शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक… भगवान उन्हें जन्नत दे क्योंकि उन्होंने इस जीवनकाल में ही अपने जहन्नुम के साल पूरे कर लिए हैं।
अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर शरद पवार ने कहा क्या था। दरअसल शनिवार को शरद पवार विदर्भ मुस्लिम बौद्धिक मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर आज हम कला, कविता और लेखन की बात करें तो अल्पसंख्यकों ने सबसे अधिक क्षमता के साथ योगदान दिया है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा योगदान किसने दिया है? मुस्लिम अल्पसंख्यकों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया और हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। बस यही बयान विवेक अग्निहोत्री को बुरी लगी।
इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा जब मैं मुंबई आया तो शरद पवार जी राजा थे। किसी भी राजा की तरह, उनकी पार्टी भी कर वसूल करती थी। कई बॉलीवुड वालों ने उन्हें अपनी सत्ता बनाने में उदारता से योगदान दिया। मैं हमेशा सोचता था कि वे लोग कौन थे। अब इस बहस का क्या परिणाम होने वाला है इस बात का जवाब आना बाकी है ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












