DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मुंबई ने बनाये कई रिकॉर्डस साथ ही ऐसी पहली टीम बनी जिसने 200 से ज्यादा स्कोर 21 गेंद शेष रहते हासिल कर ली हो

Mumbai Indians Break Multiple Records During Their Stunning 6-Wicket Win Over RCB In IPL 2023 Match
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में ज़ब एक ही नाम की चर्चा हो तो फिर आप समझ सकते हैं कि वह नाम जरूर कुछ स्पेशल होगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चलेंजर्स बंगलुरु के बीच हुए मैच में जिस तरह से सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग की मानो वह बैटिंग नहीं बल्कि रनो की बरसात कर रहे हो और हर गेंद पर उन्हें बॉउंड्री चाहिए। यही सूर्यकुमार यादव जो आईपीएल की शुरुआत में टच में नहीं थे तो इन्हें ना जाने क्या क्या बोला गया, सोसल मीडिया पर ट्रोल किया गया यहाँ तक कि शून्य कुमार यादव तक बोला गया लेकिन आज मुंबई इंडियंस इनकी माला जप रहा है। मात्र 35 गेंदों में 83 रन बनाना जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल हो वह भी रन चेज करते हुए, वाकई में अद्भुत पारी खेली।

वानखेड़े में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली मुंबई इंडियंस ने शुरू में ही विराट कोहली का विकेट लेकर एक जबरदस्त शुरुआत की जल्द ही उन्हें अनुज रावत का भी विकेट मिल गया लेकिन इसके बाद मैदान पर आये मैक्सवेल और कप्तान फाफ डू प्लेसी ने जो बैटिंग की वाकई में गदर मचा दिया। मैक्सवेल को लगा कि शायद 10 ओवर का ही मैच है और वह लेट हो गए हैं। 33 गेंदों में 68 रन जिसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल थे। 41 गेंदों में 65 रनों की पारी फाफ ने भी खेली। दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। बेहरनड्रफ ने 3 विकेट लिया लेकिन मैच किसी भी साइड से गेंदबाजों का नहीं था इसलिए गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये और आरसीबी ने कुल 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना डाले।

200 का पहाड़ सा लक्ष्य वानखेड़े में ज़ब मेजबान को मिला तो लगा मानो यह असम्भव सा लक्ष्य कैसे प्राप्त करेगी मुंबई की टीम क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा इस पूरे आईपीएल में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। लेकिन ज़ब पारी शुरु हुई तो ईशान किशन ने पहले ही गेंद पर और रोहित शर्मा दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर बता दिया कि वे किस पॉजिटिव इरादे के साथ उतरे है। हालांकि एक बार फिर से रोहित शर्मा कामयाब नहीं हो पाए और 8 गेंदों में मात्र 7 रन बनाकर चलते बने लेकिन इसके बाद आये सूर्यकुमार और ईशान किशन के साथ इतिहास रचने का काम शुरु हुआ। चार छक्के और इतने ही चौको की मदद से ज़ब ईशान किशन 21 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए तो ऐसा लगा मानो वानखेड़े में कोई तूफान आया था जो अब थम गया हो। 102 मीटर लम्बा छक्का लगाकर जीत पर हस्ताक्षर कर दिया था। इसके बाद क्रिज पर आये नए सनसनी नेहाल वधेरा ने बता दिया कि मुंबई इंडियंस का भविष्य कैसा रहने वाला है। सूर्यकुमार कि वैसे भी इस साल उनके पक्ष में जितने भी अच्छे मैच आये हैं वह वानखेड़े पर ही आये हैं।

नेहाल के साथ मिलकर पहले तो सूर्या ने मुंबई की ओर से आरसीबी के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक रनों का पार्टनरशिप 140 रन कर डाली और साथ ही आउट होनें से पहले आईपीएल का सबसे हाईएस्ट स्कोर बना दिया। फिनिशिंग टच देने वाले नेहाल ने 34 गेंद पर शानदार 52 रनों की पारी खेलकर मुंबई को जीत दिला दी। मुंबई की लगातार यह तीसरा मैच है ज़ब वह 200 रन से ज्यादा रन को सफलपूर्वक चेज किया है और इतना ही नही बल्कि 200 से जायदा रनों का पीछा करने उतरने वाली टीम बनी जिसने 21गेंदे शेष रहते ही मैच जीत लिया हो। इससे पहले 2008 में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 गेंद शेष रहते हासिल किया था।

अमन पाण्डेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News