DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Rinku Singh The Finisher, Rinku The Future

रिंकू सिंह ‘द नेक्स्ट फिनिशर’

Rinku Singh The Finisher, Rinku The Future
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रिंकू सिंह लगातार अपने खेल से खुद को निखारते जा रहे है…आईपीएल में वो अपने टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कई बार हनुमान की भूमिका निभा चुके है.. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उनके 5 छक्के कौन भूल सकता है… इसी तरह पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले को उन्होंने अंत तक रुक कर खत्म किया और अपनी टीम को जीत दिला दी… अपनी इन सूझबूझ भारी परियों से वो अब गेम को बेहतर रीड करने लगें है और एक फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभा भी रहे है….

इंडियन टीम को फिनिशर है जरूरी:

भारतीय क्रिकेट टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बाद से कोई ढंग का फिनिशर नही मिल पाया है यह जगजाहिर है…कई लोगो को यह भूमिका निभाने को दी गयी लेकिन कोई भी धोनी की कमी को पूरा न कर सका… संजू सैमसन को वनडे फॉर्मेट खिलाया गया उन्होंने अच्छी पारियां भी खेली लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम से अंदर बाहर करता रहा है… ऐसे में यह संजू और खुद टीम इंडिया के लिए नाइंसाफी है….

इसी साल 50-50 वर्ल्ड कप भी होना है और टीम इंडिया के पास अनुभवी फिनिशर की कमी है…ऐसे में भविष्य को देखते हुए रिंकू सिंह को ग्रूम किया जा सकता है…क्योंकि रिंकू सिंह आईपीएल में KKR के लिए एक बेहतर फिनिशर की भूमिका निभा रहे है…KKR के साथ रिंकू शुरू से ही जुड़े हुए है और उनकी फ्रेंचाइजी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया है…रिंकू सिंह ने अपने फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरे भी उतरे है।
इसके अलावा रिंकू सिंह बाए हाथ एक आक्रमक बल्लेबाज है जो अपना गियर कभी भी बदल सकते है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News