DW Samachar – Header
BREAKING

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से किया गया गिरफ्तार, जमानत के लिए पहुंचे थे कोर्ट

Ex-Pakistan PM Imran Khan Arrested
Ex-Pakistan PM Imran Khan Arrested
Ex-Pakistan PM Imran Khan Arrested
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आखिरकार है आज दोपहर इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान 2 केसेस में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया- खान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है।इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्‍लामाबाद में धारा 144 लगा दिया गया है। पुलिस प्रमुख ने दावा किया है कि राजधानी इस्‍लामाबाद में हालात ‘सामान्‍य’ हैं। उन्‍होंने कहा कि कानून का उल्‍लंघन करने वालों को अरेस्‍ट किया जाएगा। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री ने कहा कि इमरान खान कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उन्‍होंने दावा किया कि इमरान खान को प्रताड़‍ित नहीं किया गया है। इमरान की पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से संघीय राजधानी इस्लामाबाद आए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों और खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें (खान को) गिरफ्तार कर लिया। टीवी फुटेज में नजर आया कि रेंजर खान को कॉलर से पकड़कर ले जा रहे हैं और उन्हें कैदी वाहन में बैठाया जा रहा है। इस्लामाबाद, लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों में बवाल शुरू हो गया है। लाहौर के जमान पार्क इलाके में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध किया है। हालात को संभालने के लिए लाहौर पुलिस के कई दस्तों को तैनात किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़