अब त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, भारतीय रेलवे ने बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की कि शुरुआत

त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान दिवाली और छठ पूजा के दौरान भारतीय रेल को काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के इस अवसर पर काफी लोग दिल्ली एनसीआर से बिहार की ओर जाते हैं। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीं महामारी के इस दौर में भीड़ भाड़ कोरोना की तीसरी लहर में भी वृद्धि हो सकती है जिसे ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेनोंं को चलाने जा रही है, ताकि ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। इसका बड़ा फायदा त्योहारों के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों को होगा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी भीड़ होने से गंतव्य तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए घर जाने के तमाम विकल्पों को खोलने का काम करेंगी।
जानें भारतीय रेलवे ने त्योहारों में किन-किन ट्रेनों की कि है शुरुआत:
दिल्ली भागलपुर स्पेशल ट्रेन:
त्योहार के सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01698/01697 है। ये ट्रेन पुरानी दिल्ली से शनिवार शाम 6 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। वहीं इसकी वापसी रविवार को भागलपुर से रात 10 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर, आरा, पटना, क्यूल, जमालपुर, सुल्तानगंज से होते हुए भागलपुर जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन:
भारतीय रेलवे इस खास मौके पर आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन का संचालन कर रही है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 09642/09641 है। ये ट्रेन शनिवार रात 12:30 पर आनंद विहार से दरभंगा के लिए चलेगी। वहीं इसकी दरभंगा से वापसी रात के 11 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी से होते हुए दरभंगा जाएगी।
आनंद विहार – सहरसा त्योहार स्पेशल ट्रेन:
इस ट्रेन को भी त्योहारों के समय होने वाली भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार दोपहर 2 बजे सहरसा के लिए चलेगी। वहीं सहरसा से रविवार को शाम 6:30 बजे चलेगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी बेगूसराय, खगड़िया, बख्तियारपुर होते हुए सहरसा जाएगी। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01696/01695 है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












