DW Samachar – Header
BREAKING

Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो का भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार छापेमारी का अभियान जारी है।एसीबी की टीम ने जोधपुर,जयपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफसरों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। इस दौरान टीम के हाथ ढेर सारा खजाना हाथ लगा है। इनमें से एक अधिकारी के घर से उसकी आय से 1450 … Read more

ACB-rajasthan

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो का भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार छापेमारी का अभियान जारी है।
एसीबी की टीम ने जोधपुर,जयपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफसरों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। इस दौरान टीम के हाथ ढेर सारा खजाना हाथ लगा है। इनमें से एक अधिकारी के घर से उसकी आय से 1450 फीसदी ज्यादा संपत्ति बरामद हुई है।

जयपुर में जेडीए अफसर के घर छापा
जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम ने सबसे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर कार्रवाई की। यहां आय से 1450 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली है। इनमें 30 किलो सोना, पांच लग्जरी गाड़ियां, जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार घर, फार्महाउस, 3.87 लाख नगद और 245 यूरो शामिल हैं। इनके अलावा तीन बैंकों में लॉकर अभी खोलने बाकी हैं। 

Digital Women Trust

चित्तौड़गढ़ में जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा के घर परएसीबी की टीम ने कार्रवाई की जहाँ से टीम को करीब दो करोड़ रुपये के निवेश के कागजात मिले है। इसके अलावा एक लाख रुपये नगद, विदेश यात्राओं के दस्तावेज, महंगी बाइक और गाड़ियां भी बरामद किए गए हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जोधपुर में इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के घर पर छापा मारा। जहाँ से जांच के दौरान जोधपुर, भोपाल और बीकानेर में चार जगह साढ़े चार करोड़ के निवेश की जानकारी मिली। यह संपत्ति इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की आय से 333 फीसदी ज्यादा है। सूरसागर थाने में तैनात इंस्पेक्टर के पास जोधपुर में जमीन, भोपाल में 10 बीघा जमीन, स्कूल के अलावा तीन बसें मिली हैं।

बता दें की राजस्थान में कई दिनों से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम कार्रवाई कर रही है। पिछले सप्ताह एसीबी की टीम ने जयपुर में लेबर कमिश्नर प्रतीक जागड़िया को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं, भरतपुर पुलिस अधिकारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को भी डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़