
लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने के मामले में पंजाबी बाग के स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल का प्रबंधन दिल्ली सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है।
यह स्कूल सरकार की ओर से दी गई कड़ी चेतावनी के बाद भी फीस वसूलने में अपनी मनमर्जी कर रहा था। स्कूल पर ऐसा आरोप है कि वह राइट टू एजूकेशन (आरईटी) अधिकार के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा देने में भी अनाकानी कर रहा था।
बता दें कि इस स्कूल के खिलाफ कई अभिभावक काफी समय से शिकायत कर रहे थे। कई बार की चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब स्कूल ने अपने कामकाज में कोई सुधार नहीं किया, तब अंत में दिल्ली सरकार ने स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने अभिभावकों के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए एक जांच समिति का गठन किया था,जिसके बाद जांच समिति ने पाया कि स्कूल के कामकाज में अनियमितता की शिकायतें मिली है और अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल को लेकर अभिभावकों द्वारा जो शिकायतें की गई हैं, वे सही हैं।
कमिटी द्वारा रिपोर्ट देने के बाद स्कूल मैनेजमेंट को अपना पक्ष रखने का भी अवसर दिया गया, लेकिन कथित तौर पर स्कूल मैनेजमेंट ने इस मुद्दे पर अपनी ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल एजुकेशन एक्ट-1973′ के अन्तर्गत स्कूल के मैनेजमेंट को टेकओवर करने की यथोचित कार्यवाही शुरू कर दी और राज्य सरकार ने स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















