रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिवसीय लद्दाख के दौरे पर

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज से तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुचेंगे जहाँ वे भारत के अभियानगत तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
इसकी जानकारी रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट के द्वारा दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से लद्दाख का तीन दिवसीय दौरा करेंगे।
लद्दाख के अपने दौरे के दौरान वह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित आधारभूत संरचना की कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और क्षेत्र में तैनात जवानों के साथ संवाद करेंगे।
बता दें की जनरल एमएम नरवणे के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब दो दिन पहले भारत और चीन के बीच पिछले साल मई से शुरू सैन्य गतिरोध के समाधन के लिए नए दौर की कूटनीतिक वार्ता हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















