DW Samachar – Header
BREAKING

2020–2021 Indian farmers’ protest: Delhi Metro to few yellow today in view of farmers’ protest

किसान आंदोलन में आज हिंसा भड़कने की संभावना, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में करीब सात महीने से किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी है। लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार किसानों के इस आंदोलन पर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की … Read more

Farmers Protest: ​Government farmers meeting today

किसान आंदोलन में आज हिंसा भड़कने की संभावना, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

Farmers Protest: ​Government farmers meeting today
Farmers Protest

केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में करीब सात महीने से किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी है। लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार किसानों के इस आंदोलन पर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर पड़ गई है।
माना जा रहा है कि आईएसआई के एजेंट किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा भड़का सकते हैं। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस समेत अन्य संस्थाओं को अलर्ट जारी किया है। 

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ को सतर्क रहने के लिए कहा है। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि आज यानी 26 जून किसान प्रदर्शन करने वाले हैं, जिसमें तैनात जवानों के खिलाफ आईएसआई के एजेंट हिंसा भड़का सकते हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को पत्र भी भेजा गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है। 

Digital Women Trust

इस जानकारी के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं और इसके मद्देनजर कुछ मेट्रो स्टेशन चंद घंटों के लिए बंद रखे जाएंगे। साथ ही, मेट्रो स्टेशनों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन ने शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन मेट्रो स्टेशनों विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को बंद रखने का फैसला किया है। यह कदम दिल्ली पुलिस की सलाह के बाद उठाया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़