
आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दोपहर 3:00 बजे कोलकाता में मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को तेज करने और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं मुलाकात से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया है की आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात होगी, इस दौरान उनकी बात कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय किसानों के मुद्दे पर होगी।



















