पाकिस्तानी सिंगर फरहाद हुमायूँ का 42 साल में निधन

पाकिस्तानी सिंगर फरहाद हुमायूं ने 42 साल की उम्र में हीं दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसके बारे में फरहाद के बैंड ‘फरहाद हुमायूं एंड ओवरलोड’ ने 8 जून को सुचना देते हुए लिखा- फरहाद हुमायूं ने आज (8 जून) सुबह हमें सितारों के लिए छोड़ दिया।
फरहाद के जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फरहाद हुमायूं पॉपुलर कोक स्टूडियो सिंगर थे, और 2003 में ओवरलोड बैंड बनाने से पहले, उन्होंने को-वेन और माइंड्रियॉट के लिए ड्रमर के तौर पर काम किया था।



















