DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

1 जून दिन मंगलवार का राशिफल— मेष: मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति के लिए उत्तम है, लेकिन पारिवारिक समस्या देगा। किसी भी मुद्दे को तूल न दें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। वृष: मंगल का परिवर्तन होने से पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों को न बिगडऩे दें, … Read more

Aaj Ka Rashifal In Hindi
Aaj Ka Rashifal In Hindi
Aaj Ka Rashifal In Hindi

1 जून दिन मंगलवार का राशिफल—

मेष: मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति के लिए उत्तम है, लेकिन पारिवारिक समस्या देगा। किसी भी मुद्दे को तूल न दें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

Digital Women Trust

वृष: मंगल का परिवर्तन होने से पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों को न बिगडऩे दें, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संयम से काम लें।

मिथुन: मंगल के परिवर्तन से अग्नि या वाहन दुर्घटना हो सकती है। सतर्कता से काम लें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कर्क: आपकी राशि पर मंगल का आना दुर्घटना का संकेत देता है, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में कतई उदासीन न हो। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण का प्रयास मंगल का परिवर्तन सार्थक करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या: संतान के लिए चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

तुला: मंगल का परिवर्तन उच्च अधिकारी, पिता या जीवनसाथी से सहयोग दिलाएगा। रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: मंगल का परिवर्तन शासन सत्ता से सहयोग लेने में सहायक होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। आरोप-प्रत्यारोप से बचें, जबकि भाई, बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों को न बिगाड़ें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से काम करें, प्रगति होगी।

कुंभ: रोग और विरोधी से तनाव मिल सकता है। आपकी राशि से छठे मंगल होगा। अपनों से पीड़ा मिलेगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन: आर्थिक मामलों में मंगल सहायक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़