दिल्ली में तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू, राजधानी में 10 हजार पैरामेडिकल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की होगी नियुक्ति

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के लिए एक 13 सदस्यीय पैनल का गठन किया है और अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्य गोपाल को इसका चेयरमैन बनाया है।
इस पैनल का काम राजधानी में तीसरी लहर से पहले अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और कोरोना संक्रमण के दौरान जरूरत पड़ने वाली सभी दवाइयों की स्थिति पर ध्यान देना होगा। नोडल अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण इनपुट का आकलन और प्रदान करेंगे साथ हीं स्वास्थ्य अवसंरचना के कार्यक्षेत्रों के संचालन की बारीकियों पर ध्यान देते हुए बकायदा एक योजना तैयार की जाएगी जिसके तहत बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र की व्यवस्था होगी। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए टैंकर का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा।
इसके अलावा तीसरी लहर से फल जल्द हीं राजधानी में 10 हजार पैरामेडिकल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की नियुक्ति भी होगी जिन्हें आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के बाद किसी भी आपातस्थिति में अस्पताल या कोविड सेंटर पर तैनात किया जा सकेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















