DW Samachar – Header
BREAKING

एनएचएआई ने टोल प्लाजा प्रबंधन नीति दिशानिर्देश 2021 में लाए बड़े बदलाव, अब 10 सेकेंड के भीतर होगी टोल पर वसूली

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर परेशानियों का सामना करने वाले यात्रियों के लिए एक नए प्रावधान लाने की घोषणा की है। जिसके बाद अब टोल प्लाजा पर टोल टैक्स चुकाने के बाद भी लंबी कतारों की शिकायत करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा की … Read more

toll-plaza

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर परेशानियों का सामना करने वाले यात्रियों के लिए एक नए प्रावधान लाने की घोषणा की है। जिसके बाद अब टोल प्लाजा पर टोल टैक्स चुकाने के बाद भी लंबी कतारों की शिकायत करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा की हर टोल लेन पर 10 सेकंड के भीतर टोल टैक्स लिए जाने के लिए नए मानदंड तय किये हैं।
सरकार के नए मानके के अनुसार यदि किसी टोल प्लाजा पर वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन लगती है तो उन वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस नई पहल को लागू करने के लिए टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पीली पट्टी का निशान लगाया जाएगा। जब तक इस पीले निशान तक गाड़ियों की लाइन लगी रहेगी, तब तक सभी गाड़ियां बिना टोल टैक्स का भुगतान किए टोल बैरियर पार करते रहेंगे । एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर जाम और वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए प्रस्तावित टोल प्लाजा में नए मानकों और नियम को लागू करने का निर्णय लिया है।

योजना के दूसरे चरण के हिस्से के तौर पर इस समय काम कर रहे टोल प्लाजा की टोल लेन में बदलाव के बाद, इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा में 10 सेकंड में गाड़ियों से टोल टैक्स वसूले जाने के लिए नए मानक बनाए गए हैं। 
बता दें की नए बनने वाले टोल प्लाजा का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि एक टोल लेन में एक घंटे में करीब 400 वाहन गुजर सकेंगे। लेकिन इन टोल प्लाजा के निर्माण के लिए ज्यादा भूमि अधिग्रहण करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या के हिसाब से टोल लेन की संख्या 6 से लेकर 12 लेन तक हो सकती है।सरकार के इस निर्णय से टोल प्लाजा पर जाम समस्या खत्म हो सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की औसत स्पीड 30 से 40 फीसदी तक बढ़ जाएगी और वायु प्रदूषण में भी खासी कमी आएगी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़