DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

Jehanabad News: संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
InShot_20261126_174334043

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने कहा- संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला, इसके मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

जहानाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जहानाबाद में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में आत्मसात करने के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया गया।

Digital Women Trust

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने जिलेवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, न्यायालय के सभी कर्मचारीगण, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ताओं, लोक अभियोजक, राजकीय अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ताओं तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूलभूत आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा संविधान के सिद्धांतों का सम्मान करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भी प्रण लिया गया।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान देश की शासन व्यवस्था के संचालन के साथ-साथ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों एवं जिम्मेदारियों को निर्धारित करता है। इसके साथ ही नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करे और उन्हें अपने आचरण में उतारे।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस केवल संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन हमें संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करने और लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का भी अवसर देता है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को बनाए रखना एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सतीश कुमार देव, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्विवेदी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार शर्मा, मीतू सिंह, सैयद कमरुल हसन रिजवी, सुनील कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदिति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आरव जैन, मुंशीफ कुमार सौरभ सहित न्यायिक दंडाधिकारी रितु कुमारी, अग्रिमा शर्मा, मनीष कुमार, चित्रा कुंदन, दिलीप कुमार एवं अंशु रानी मौजूद रहे। इसके अलावा शारदा आनंद प्रसाद लोक अभियोजक, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार, राजकीय अधिवक्ता सच्चिदानंद शर्मा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल बैजनाथ शरण, सभी पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Jehanabad News: On Constitution Day, judicial officers and advocates collectively recited the Preamble and took a pledge to uphold fundamental duties.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़