DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: सीट शेयरिंग को लेकर 27 नवंबर को होगी सपा-कांग्रेस की तीसरी मीटिंग

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज है। 27 नवंबर को तीसरी बैठक में गठबंधन की तस्वीर साफ हो सकती है। उत्तर प्रदेश में जल्द हीं विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी यानी सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की … Read more

UP Election 2027: SP-Congress Seat Sharing Talks

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज है। 27 नवंबर को तीसरी बैठक में गठबंधन की तस्वीर साफ हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में जल्द हीं विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी यानी सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग की शुरुआत जीतने वाली पहली 26 सीटों से हुई है। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर और समझदारी से बातचीत आगे बढ़ेगी।

Digital Women Trust

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि दोनों दलों के बीच बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। इसमें सीटों के बंटवारे के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही अगली बैठक होगी और गठबंधन के साथ सीटों का ऐलान किया जाएगा। मोना ने कहा कि दोनों दल सम्मानजनक समझौता चाहते हैं और 2027 में मिलकर सरकार बनाना उनका लक्ष्य है।

कांग्रेस 100 से कम सीटों पर समझौते को तैयार नहीं

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने साफ किया कि कांग्रेस 100 से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगली एक-दो बैठकों में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बातचीत सकारात्मक माहौल में चल रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी ने भी गठबंधन होने का भरोसा जताया। उनके मुताबिक, करीब 200 सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है और अगले दो-चार दिनों में बाकी सीटों पर भी मंथन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा।

रामगोपाल बोले- बातचीत अभी हुई शुरू

सीट बंटवारे को लेकर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि चर्चा 26 सीटों से आगे बढ़ी है, लेकिन सीटों के बंटवारे की समयसीमा बताना अभी संभव नहीं है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कहा कि दोनों दलों के बीच सीट-दर-सीट चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो-तीन दिनों में बातचीत के नतीजे सामने आ सकते हैं। मसूद के मुताबिक, दोनों दलों के बीच खटास आने की गुंजाइश कम है।

UP Election 2027, Samajwadi Party Congress Alliance, SP Congress Seat Sharing, Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh Assembly Election, Congress 100 Seats Demand, UP Political News

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़