DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नशामुक्त अभियान के तहत जहानाबाद में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

Jehanabad News: नशामुक्त अभियान के तहत जहानाबाद में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित
InShot_20261125_071046709

24 नवंबर 2026 को जिला प्रशासन, जहानाबाद के तत्वावधान में नशामुक्त अभियान के तहत खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गांधी मैदान में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Digital Women Trust

इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार पंजा कुश्ती संघ के द्वारा किया गया। संघ के सचिव विक्रम कुमार एवं अध्यक्ष प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में रेफरी की भूमिका निभाते हुए चंदन कुमार, विनय कुमार एवं राजेश कुमार ने प्रतियोगिता का सफल एवं निष्पक्ष संचालन कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Jehanabad News: Arm-wrestling competition organized in Jehanabad as part of a drug-free campaign

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़