कटिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के काफिले की पुलिस गाड़ी गड्ढे में गिर गई। हादसे में सांसद सुरक्षित रहे, जबकि एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई।
Pappu Yadav Escapes Accident, Police Car Falls into Ditch

पूर्णिया र्के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के काफिले की कार हादसे की शिकार हो गई है। खबर है कि इस हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार के सालमारी में आयोजित निजी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान कटिहार के कदवा थाना के कुम्हरी पेट्रोल पंप के पास उनके साथ सुरक्षा के लिए चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में हल्की चोट पुलिस कर्मी को आई है। हादसे के बाद सांसद पप्पू यादव कुम्हरी से ही वापस पूर्णिया के लिए लौट गए। सूचना पर कदवा थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और सड़क से उतरी गाड़ी को बाहर निकाला।
Pappu Yadav Accident, Purnia MP Pappu Yadav, Katihar News Today, Pappu Yadav News, Bihar News, Convoy Accident, Kadwa Police Station, Salmari Katihar
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















