DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News :छात्र उपस्थिति में सुधार, 40 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यालय अब 30

Jehanabad News :छात्र उपस्थिति में सुधार, 40 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यालय अब 30
IMG-20260920-WA0024

जहानाबाद। जिले के विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे लगातार अनुश्रवण और निरीक्षण का सकारात्मक असर सामने आया है। 40 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालयों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। अब जिले में ऐसे 30 विद्यालय ही रह गए हैं, जहां विद्यार्थियों की उपस्थिति 40 प्रतिशत से कम है।

शनिवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें छात्र उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

Digital Women Trust

बैठक में बताया गया कि शिक्षा विभाग की ओर से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप छात्र उपस्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। जिला पदाधिकारी ने इस प्रगति को आगे भी बनाए रखने के लिए शेष विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने तथा नियमित निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। सभी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं।

मध्याह्न भोजन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय में वास्तविक रूप से उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार ही मध्याह्न भोजन तैयार किया जाए। साथ ही इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग को छात्र उपस्थिति में हुए सुधार को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया।

Jehanabad News: Student attendance improves, schools with less than 40% attendance now have 30% attendance.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़