DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:1.22 लाख जमाबंदियों में सुधार का लक्ष्य, 20 नवंबर को फिर होगा पर्चा वितरण

Jehanabad News:1.22 लाख जमाबंदियों में सुधार का लक्ष्य, 20 नवंबर को फिर होगा पर्चा वितरण
InShot_20260919_114642380

जहानाबाद। समाहरणालय में शुक्रवार को अभियान बसेरा-02 एवं जमाबंदी अद्यतीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया।

बताया गया कि जमाबंदी अद्यतीकरण का विशेष अभियान 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले की करीब 1.22 लाख जमाबंदियों में आवश्यक सुधार किया जाना है। डिजिटाइज्ड जमाबंदी पंजी का रजिस्टर-2 की स्कैन प्रति से मिलान कर रैयत का नाम, पिता का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा, लगान राशि सहित अन्य राजस्व विवरणों में दर्ज त्रुटियों को मूल अभिलेख के अनुसार दुरुस्त किया जाएगा।

Digital Women Trust

अभियान के दौरान मृत जमाबंदी रैयतों की पहचान कर उनके वैध उत्तराधिकारियों के नाम उत्तराधिकार नामांतरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। विभागीय निर्देश के अनुसार प्रत्येक अंचल में प्रति माह प्रति मौजा न्यूनतम पांच उत्तराधिकार नामांतरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व कर्मचारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट अंचल अधिकारी को देने तथा अंचल अधिकारियों को इसकी जानकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता और अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

अभियान की निगरानी के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को जिला नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता पांच प्रतिशत, अपर समाहर्ता दो प्रतिशत और समाहर्ता एक प्रतिशत मामलों का रैंडम वेरिफिकेशन करेंगे।

बैठक में अभियान बसेरा-02 की भी समीक्षा हुई। इसके तहत पात्र लाभुकों को 20 नवंबर को दोबारा पर्चा वितरण किया जाना है। संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, ई-मापी की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में प्रत्येक अमीन प्रतिदिन न्यूनतम दो मापी कर रहे हैं। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए मापी कार्य में और तेजी लाने को कहा गया।

बैठक में राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर समाहर्ता समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Jehanabad News: Target set to rectify 1.22 lakh land records; distribution of land allotment slips to take place again on November 20.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़