DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:आशीर्वाद का दीया से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Jehanabad News:आशीर्वाद का दीया से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
InShot_20260916_201250527

जिले के 31 प्रमुख स्थलों समेत करीब 2000 स्थानों पर जलेंगे सेवा के दीये, डीएम ने साझा की अभियान की रूपरेखा

जहानाबाद। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से होगी। इसके तहत जिले के करीब 2000 स्थानों पर सेवा के दीये जलाए जाएंगे।

बुधवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने प्रिंट एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण पर आधारित इस अभियान के तहत राज्य सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार जिले में जनभागीदारी आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य “जनसेवा ही मुख्य सेवा” के संदेश को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों और आम लोगों तक पहुंचाना है।

Digital Women Trust

“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत जिले के 31 प्रमुख स्थलों पर विशेष आयोजन होंगे। इनमें गांधी मैदान, विश्वप्रसिद्ध बराबर गुफा, कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, संगम घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति मंत्री के नेतृत्व में किया जाएगा, जबकि बराबर गुफा में कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी करेंगी।

अभियान के दौरान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सेवा चित्र, ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। “सेवा स्मरण” के तहत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों पर “आंगन का मिलन”, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की “कहानी बदलाव की” तथा गांवों तक “सेवा ज्योति यात्रा” जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में भाग लेने और “जनसेवा ही मुख्य सेवा” के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।

Jehanabad News: ‘Seva Sankalp Abhiyan’ to kick off with the ‘Aashirwad ka Diya’ (Lamp of Blessings).

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़