DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मीरा बिगहा में मिली मूर्ति के संरक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक

Jehanabad News: मीरा बिगहा में मिली मूर्ति के संरक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक
InShot_20260916_194744415

पुरातात्विक स्थल की साफ-सफाई और फ्रंट गेट निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जहानाबाद। जिले के राजकीय पुरातात्विक स्थल मीरा बिगहा में प्राप्त मूर्ति के संरक्षण और स्थल के समुचित रख-रखाव को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में संबंधित पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

Digital Women Trust

बैठक में मीरा बिगहा पुरातात्विक स्थल से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसकी जिला पदाधिकारी ने विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्थल के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व को ध्यान में रखते हुए वहां प्राप्त मूर्ति के संरक्षण के साथ परिसर की साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला पदाधिकारी ने V-B-G RAM-G योजना के माध्यम से पुरातात्विक स्थल और आसपास के परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि इन स्थलों को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में मीरा बिगहा पुरातात्विक स्थल के फ्रंट गेट के निर्माण और विकास पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद राजीव रंजन सिन्हा को एल्केम से विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मूर्ति के संरक्षण, स्थल की स्वच्छता और परिसर के सुव्यवस्थित रख-रखाव की दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाने को कहा।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी, सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, गया डॉ. अख्तर रोमानी, एसएनएस कॉलेज जहानाबाद के इतिहास विभाग के एचओडी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Jehanabad News: DM holds meeting regarding the preservation of the idol found in Meera Bigha.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़